Kam Ki BaatBe Safe and AwareNewsYojana

आधार सर्विस

Aadhaar की अधिक से अधिक सेवाएं घर बैठे कर सकते हैं हासिल, तो लॉकडाउन में सेवा केंद्र क्यों जाना

इस लॉक डाउन में आधार सेवा Aadhaar Card आज विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने का प्रमुख आधार बनकर उभरा है।

कोरोना वायरस के संकट में आधार सेवा अधिक स्थान पर उपलब्ध नहीं है, तथा उन्ही स्थानों पर स्थितः है जहाँ इसकी मंजूरी दी गयी है।

ऐसे में आप आधार कार्ड डाउनलोड करने, स्टेटस चेक करने, आधार रिप्रिंट का ऑर्डर देने और आधार सेवा केंद्र को लोकेट करने के लिए mAadhaar App का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस ऐप के जरिए आप और कौन सी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैंः

1. आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

2. इस ऐप के जरिए आप अपने आधार कार्ड की सॉफ्ट कॉपी आसानी से कैरी कर सकते हैं।

3. भारतीय रेलवे यात्रियों की पहचान की पुष्टि के लिए mAadhaar को पहचान पत्र के रूप में मान्यता देता है। 

4. mAadhaar का इस्तेमाल हवाई अड्डों पर पहचान की पुष्टि के लिए किया जा सकता है।

5. आप mAadhaar App के जरिए अपने Email Id एवं मोबाइल नंबर को वेरिफाई कर सकते हैं।

6. इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए इनरॉलमेंट नंबर और आधार नंबर को प्राप्त कर सकते हैं।

7. mAadhaar App के माध्यम से आप अपनी सुविधा के अनुसार आधार सेवा केंद्र पर अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

8. आप इस ऐप के जरिए ऑनलाइन एड्रेस अपडेट का रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

9. आप अपने निकटतम आधार सेवा केंद्र को लोकेट कर सकते हैं।

10. इस ऐप के जरिए आप आधार को रिप्रंट करने का ऑर्डर दे सकते हैं। 

11. डेटा सुरक्षा के इस वक्त में आप अपने UID और आधार कार्ड को किसी भी समय लॉक कर सकते हैं।

12. पेपरलेस ऑफलाइन E-KYC इस ऐप के जरिए मुमकिन है।

13. आप क्यूआर कोड जेनरेट कर सकते हैं। 

14. साथ ही वर्चुअल आइडी जेनरेट कर सकते है। 

इस ऐप के जरिए आप एड्रेस वैलिडेशन लेटर के लिए भी रिक्वेस्ट कर सकते हैं। साथ ही आधार अपडेट हिस्ट्री भी देख सकते हैं। साथ ही बैंक के साथ लिंकिंग की स्थिति देख सकते हैं।
अपने बॉयोमैट्रिक डेटा को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। आप इस तरह 35 से अधिक सेवाओं का लाभ इस ऐप के जरिए उठा सकते हैं।

नीचे दिए गए लिंक द्वारा आप आधार अप्प डाउनलोड कर के सेवा का लाभ उठा सकते हैं

https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.uidai.mAadhaarPlus&hl=en

Related Articles

Back to top button