Health

Weight Loss Tips : सुबह गर्म पानी में एक टुकड़ा गुड़ मिलाकर पीने से जल्द घटता है वजन

गुड़ खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है ये बात तो हम सब जानते ही हैं इसके अलावा सुबह गर्म पानी के साथ एक टुकड़ा गुड़ लेने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वज़ह है की बहुत से लोग सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते है। लेकिन, सिर्फ गरम पानी पीने के बजाय अगर इसके साथ गुण का सेवन भी किया जाए तो ये और भी ज़्यादा फायदेमंद हो सकता है। 1 से 2 टुकड़े गुड़ के साथ पिया गया गुनगुना पानी आपकी बिगड़ी हुई सेहत को दुरुस्त कर सकता है।

गुड़ में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, गुड फैट, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और मैग्नीज़ पाया जाता है। इसके अलावा कुछ मात्रा में विटामिन-B, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक और कॉपर भी मौजूद होते है। इसमें लगभग 70% शुक्रोस होता है, 10% ग्लूकोज़ और 5% खनिज लवण होता है।

वजन घटाने में मददगार है गुण

सुबह गरम पानी के साथ गुड़ खाने से शरीर को आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में मिल जाता है। जिस वज़ह से दिनभर भूख कम लगती है और आप एक्टिव फील करते हैं। गुड़ में मौजूद विटामिन-B1, B6 और विटामिन -C हमारे शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। जल्द वजन घटाने के लिए रात को सोने से पहले भी दो टुकड़े गुड़ के साथ गर्म पानी पीकर सोएं। इससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

वजन घटाने के अलावा गरम पानी के साथ गुण लेने के और भी कई फायदे हैं,
पेट से सम्बंधित परेशानिया दूर करने में मदद करता है।

अगर आपको गैस, अपच या फिर कब्ज की समस्या रहती है तो रोज रात खाने के दो घंटे बाद दो टुकड़े गुड़ खाकर गरम पानी पी लेने से गैस, कब्ज जैसी पेट सम्बंधित परेशानिया दूर होती है। अगर आपको कब्ज की परेशानी रहती है तो रात को खाने के दो घंटे बाद गुड़ वाले दूध का भी सेवन कर सकते है, इससे आपकी समस्या काफी हद तक ठीक हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button