News

Delhi Lockdown – दिल्ली में आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन।

It has been decided to impose a lockdown in Delhi,
from 10pm tonight to 6am next Monday (26th April) :
Delhi CM Arvind Kejriwal

Delhi One Week Lockdown: देश की राजधानी दिल्ली में अगले एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है।
कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन
लगाया गया है। LG अनिल बैजल के साथ बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल ने लॉकडाउन
(Delhi Lockdown) की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि आज रात 10 बजे से लॉकडाउन शुरू होगा और यह 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक
जारी रहेगा।

बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा आज दिल्ली में लगभग एक लाख टेस्ट
हर दिन हो रहे हैं। हमने मौत का आंकड़ा भी नहीं छुपाया। सभी जानकारी जनता को दी।
इसी वजह से जब भी हमने कड़े फैसले लिए हैं दिल्ली की जनता का पूरा सहयोग मिला है।
जब परिवार में कोई आपदा आती है तो सभी मिलकर सामना करते हैं। पहले भी जीत हुई थी और
अब भी जीत होगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में करीब 23, 500 केस आए हैं।
दिल्ली के अंदर बेड्स और ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई है। ICU बेड्स 100 से भी कम
बचे हुए हैं।

CM केजरीवाल ने कहा की दिल्ली में अभी कोरोना की चौथी वेब है। दिल्ली के अंदर कोरोना की
स्थिति काफी गंभीर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा की अगर भी लॉकडाउन नहीं लगाया तो
काफी मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि दिल्ली में लगातार बढ़ते केस की तादाद सामने आयी है
कोई भी व्यवस्था चरमरा सकती है। पिछले तीन चार दिन से दिल्ली में लगभग 25 हज़ार केस
सामने आ रहे है, इसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो सिस्टम Collapse कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूरों से मैं हाथ जोड़कर अपील करता हूं- ये छोटा सा लॉकडाउन है,
प्लीज आप दिल्ली में ही रहिए। मैं हूं ना, मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि सरकार आपका पूरा ख्याल रखेगी।
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में शादियां 50 गेस्ट के साथ हो सकेंगी। शादियों के लिए अलग से
दिल्ली सरकार पास जारी करेगी।

दिल्ली में किन-किन चीजों की इजाजत, कहां पाबंदी

  • राजधानी दिल्ली में बस, मेट्रो सेवा चालू रहेगी, हालांकि ये 50 फीसदी क्षमका के साथ ही चलेंगे।
  • मेट्रो और बस में सिर्फ जरूरी सेवाओं के लोगों को सफर की इजाजत है।
  • दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान शादियां होंगी, लेकिन गेस्ट की संख्या सिर्फ 50 तय की गई है।
  • शादियों के लिए दिल्ली सरकार पास जारी करेगी।
  • सभी निजी दफ्तर बंद रहेंगे और Work from Home करेंगे।
  • सरकारी दफ्तर और केंद्र सरकार के ऑफिस खुले रहेंगे।
  • सरकारी दफ्तर के लोग ऑफिस ID दिखाकर बाहर जा सकेंगे।
  • सभी मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल बंद रहेंगे।
  • पेट्रोल पंप, LPG, CNG सेंटर खुले रहेंगे, बैंक, ATM भी खुले रहेंगे।
  • दिल्ली में रेस्तरां में जाकर खाने पर पाबंदी होगी, होम डिलिवरी या टेक अवे की इजाजत रहेगी।
  • रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को छूट रहेगी, हालांकि उन्हें वैलिड टिकट दिखाना होगा।
  • अगर किसी को अस्पताल जाना है, वैक्सीन लगवाने जाना है या किसी बीमार को ले जाना है, तो छूट होगी।
  • प्राइवेट मेडिकल कर्मियों को वैध आईडी के उत्पादन पर छूट दी गई है।
  • मीडियाकर्मियों को ऑफिस ID कार्ड के साथ आवाजाही की इजाजत होगी।
  • जरूरी सामान जैसे फल सब्जी दूध दवा आदि से जुड़े दुकानदारों को e-pass बनवाना होगा।
  • धार्मिक स्थान खोले जा सकते हैं, लेकिन श्रद्धालुओं को इजाजत नहीं होगी।
  • अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते।
  • शॉपिंग सेंटर, मॉल, साप्ताहिक बाजार, रेस्टोरेंट और बार, ऑडिटोरियम असेंबली हॉल, एंटरटेनमेंट और वाटर पार्क,
    पब्लिक पार्क और गार्डन, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, जिम, स्पा, बार्बर शॉप, सलून बंद रहेंगे।
मालूम हो कि एक दिन पहले यानी रविवार को दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 25,462
नए मामले सामने आए। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 30% तक पहुंच गई है।
संक्रमण की दर 29.74 प्रतिशत होने का मतलब है कि दिल्ली में लगभग हर तीसरा नमूना संक्रमित
पाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button